1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पशमीना’ में रोमांटिक अंदाज में दिखे आदित्या-कैटरीना

‘पशमीना’ में रोमांटिक अंदाज में दिखे आदित्या-कैटरीना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2016 12:48 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 01:00 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'फितूर' का दूसरा गाना 'पशमीना' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है।

fitoor- India TV Hindi
fitoor

नई दिल्ली:बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'फितूर' का दूसरा गाना 'पशमीना' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है। यह गाना आदित्य और कैटरीना पर फिल्माया गया है। आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'फितूर' को लेकर काफी चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था।

इसे भी पढ़े:- कैटरीना पर छाया “फितूर”, ये गाना आपका दिल छू लेगा

फिल्म के ट्रेलर और इनके टाइटल सांग 'ये फितूर मेरा' को दर्शकों में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के गाने 'पशमीना ' का लुक पहले ही दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका था जिसके बाद गाने को लेकर लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई थी। इस गाने में आदित्य और कैटरीना की कैमेस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। दोनों ही इस गाने में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

12 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'फितूर' चार्ल्स डिकेन की किताब 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है, ये एक लव स्टोरी है, जिसकी शूटिंग कश्मीर की वादियों में हुई हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। आदित्‍य ने फिल्म में एक कश्‍मीरी लडके की भू‍मिका निभाई है। कैटरीना और आदित्य रॉय कपूर फिल्म में मोहब्‍बत को एक नए तरीके से पर्दे पर पेश करते नजर आएंगे।

फिल्‍म में तब्‍बू ने कैटरीना की मां का किरदार निभाया है। इससे पहले तब्‍बू ने विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'हैदर' में शाहिद कपूर की भी मां का किरदार निभाया था। हालांकि खबरों की माने तो 'फितूर' में इस किरदार के लिए पहले रेखा को साइन किया गया था। उन्होंने कुछ समय तक फिल्म की शूटिंग भी की थी, लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग कर दिया और बाद में तब्बू को ये किरदार दे दिया गया।

 अगली स्लाइड में देखिये आदित्य और कैटरीना का रोमांटिक गाना 'पशमीना':-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन