1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की 'जज्बा' को सलमान के बिग बॉस की वजह से हुआ नुकसान: प्रकाश जाजू

ऐश्वर्या की 'जज्बा' को सलमान के बिग बॉस की वजह से हुआ नुकसान: प्रकाश जाजू

 Published : Oct 14, 2015 05:42 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 12:04 pm IST

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’ बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है पर इससे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसका दोषी सलमान खान के शो

IndiaTV Hindi
"ऐश्वर्या की 'जज्बा' को सलमान के बिग बॉस की वजह से हुआ नुकसान"

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’ बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है पर इससे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसका दोषी सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को ठहराया गया है। ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर रह चुके प्रकाश जाजू ने  आरोप लगाया है कि सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 9 ने फिल्म जज्बा के लेट नाइट शो पर भारी असर डाला है।

प्रकाश के ट्वीट किया था, “बिग बॉस 9 ने कल अच्छी वाट लगाई नाइट शो में कलेक्शन की..बुहत-बहुत शुक्रिया सलमान खान...खुद की फिल्म ईद पर लेट और दूसरों की फिल्मों को श्राद्ध में भी बिजनेस नहीं करने देते हो।”

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ दोबारा काम करने पर तोड़ी चुप्पी

आगे जब एक फॉलोअर ने उनसे अपने इस ट्वीट के बारे में पूछा तो उनका कहना था, “पब्लिक को जब फ्री में एक स्टार का शो देखने को मिलेगा तो रनिंग फिल्‍म को नुकसान तो पहुंचेगा ही।”

प्रकाश ने बिग बॉस के बारे में भी कुछ गंभीर बाते कही जैसे की इसमें एक जोड़ी एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के बाद शो में आई हैं और वो ये बात सीबीआई को अगले सात दिनों में बताएंगे।

Prakash

अब इन सब बातों में कितनी सच्चाई है ये तो वो ही जानते है लेकिन ऐश्वर्या की फिल्म ने बॉक्स आफिस पर काफी निराश किया है। फिल्म ने पांच दिनों में मात्र 19.04 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

वैसे प्रकाश का प्रियंका चोपड़ा से कॉन्ट्रेक्ट 2004 में खत्म हो गया था जिसके बाद उन्होंने प्रियंका पर रुपयों को लेकर धोखाधड़ी के कई आरोप लगाए थे और आज भी वो अपने ट्विटर अकांउट पर उनकी बुराई करते थकते नहीं हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन