1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के नेशनल अवार्ड पर ऐश्वर्या की खुशी, जानिए कुछ खास बातें

अमिताभ के नेशनल अवार्ड पर ऐश्वर्या की खुशी, जानिए कुछ खास बातें

 Published : Mar 29, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 06:27 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में ऐश ने अपने ससुर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में ऐश ने अपने ससुर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन की हर परफार्मेस पुरस्कार के काबिल है। ऐश्वर्य ने यह बात अमिताभ को 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप कही। उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है। हमें पा पर बहुत नाज है। उन्होंने यह पुरस्कार एक बार फिर जीता है। उनकी हर परफार्मेस काबिल-ए-जश्न होती है। पा की ओर से धन्यवाद करती हूं। हम उनसे प्यार करते हैं। भगवान उन पर कृपा दृष्टि बनाए रखे।" ऐश्वर्य यहां सोमवार को लोरियाल वूमेन ऑफ वर्थ अवार्ड-2016 में शामिल हुईं। वह सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

इसे भी पढ़े:- National Award 2016: बिग बी बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

आप को बता दें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ये चौथी बार नेशनल अवार्ड जीता है इसी के साथ कंगना रनौत को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। बिग बी को इससे पहले पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। अमिताभ को फिल्म 'पीकू' में अपने बेहतरान अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया है।

aishwarya
aishwarya

तो वही बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को इस सम्मान से नवाजा गया। इसी के साथ फिल्म 'बाहुबली' को भी बेस्ट साउथ इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन