1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. National Award 2016: बिग बी बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

National Award 2016: बिग बी बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

 Published : Mar 28, 2016 01:20 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 06:32 pm IST

63वें राष्ट्रीय पुरुस्कार की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 2015 में आई फिल्म 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरुस्कार से नवाजा गया हैं।

national- India TV Hindi
national

नई दिल्ली: 63वें राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 2015 में आई फिल्म 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया हैं। 'पीकू' में अमिताभ ने दीपिका के बूढ़े पिता के किरदार में नजर आए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दीपिका के अभिनय की भी खूब तारीफ की थी। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया। फिल्म में कंगना डबल रोल निभाती हुई नजर आई थीं। यह कंगना की तीसरा नेशनल अवार्ड है।

इसे भी पढ़े:- दिलीप कुमार से दबंग खान तक इन बड़े सितारों को नहीं मिला नेशनल अवार्ड

संजय लीला भंसाली को सुपरहिट पीरियड ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म में रणवीर ने बाजीराव का किरदार निभाया था जबकि दीपिका पादुकोण उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी और प्रियंका, बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाती हुई दिखी थीं। इनके अलावा एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। फिल्म को दर्शकों से खूब सरहाना हासिल हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर करीब 600 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

ये है समारोह की पूरी लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: बाहुबली
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अमिताभ बच्चन (पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना रानौत (तनु वेड्स मनु रिटर्नस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: समुथिरकनी (विसारनई)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: तनवी आजमी (बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म: दम लगा के हईशा
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: नीरज घेवान (मसान)
  • बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म: बाजीराव मस्तानी
  • बेस्ट कोरयोग्राफी: दीवानी मस्तनी गाना (बाजीराव मस्तानी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म के नर्गिस दत्त अवार्ड: नानक शाह फकीर
  • बेस्ट फिल्म ऑफ सोशल इश्यू: निरनयकम
  • बेस्ट फिल्म ऑफ एन्वायरमेंट कॉन्सर्वेशन: Valiya Chirakulla Pakshikal
  • बच्चों पर बनी सर्वेश्रेष्ठ फिल्म: Duronto
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: विसारनई
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म: कांचे
  • सर्वश्रेष्ठ संस्कृति फिल्म: प्रियमनसम
  • सर्वश्रेष्ठ कनाड़ा फिल्म: थिथि
  • सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: चौथी कूट
  • सर्वश्रेष्ठ कोंकड़ी फिल्म: एनेमी
  • सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म: कोथानोड़ी
  • सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: सतरंगी

        बेस्ट वैन्चो फिल्म

  • सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म: ओनाताह
  • सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: Eibusu Yaohanbiyu
  • सर्वश्रेष्ठ मीजो फिल्म: Kima’s Lode Beyond the Class
  • सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म: Pahada Ra Luha
  • स्पेशल मेंशन: रितिका सिंह (इरूधी सुत्रू)

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन