1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार से दबंग खान तक इन बड़े सितारों को नहीं मिला नेशनल अवार्ड

दिलीप कुमार से दबंग खान तक इन बड़े सितारों को नहीं मिला नेशनल अवार्ड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2015 07:00 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 07:55 pm IST

नई दिल्ली: किसी कलाकार के लिए नेशनल अवॉर्ड पाना फख्र की बात होती है। फिर वो चाहे मुख्य अभिनेता हों या फिर सहायक कलाकार। हर कोई एक नेशनल अवॉर्ड के लिए बेताब रहता है। बॉलीवुड

दिलीप कुमार से सलमान...- India TV Hindi
दिलीप कुमार से सलमान तक इन्हें नहीं मिला नेशनल अवार्ड

नई दिल्ली: किसी कलाकार के लिए नेशनल अवॉर्ड पाना फख्र की बात होती है। फिर वो चाहे मुख्य अभिनेता हों या फिर सहायक कलाकार। हर कोई एक नेशनल अवॉर्ड के लिए बेताब रहता है। बॉलीवुड सिनेमा के ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार से लेकर अपने हर अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना देने वाले दबंग यानी सलमान खान भी आज तक बतौर अभिनेता कोई नेशनल अवार्ड नहीं जीत पाए हैं। हालांकि ऐसे अभिनेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। भले ही हमारे चुनिंदा सितारे भारत से लेकर विदेशों तक अपनी लंबी फैन फालोइंग रखते हों लेकिन नेशनल अवॉर्ड पाना आज भी इनके लिए किसी ख्वाब से कम नहीं है। जानिए बॉलीवुड के कौन कौन से कलाकार आज तक नहीं झटक पाए नेशनल अवॉर्ड।

शाहरुख खान-

फौजी सीरियल से अपने अभिनय करियर का आगाज करने वाले शाहरुख ने दिल आशना ने हिंदी सिनेमा में अपना आगाज किया था। फिल्म दिलवाले दुल्हनियां से तो शाहरुख इतने बड़े कलाकार बन गए कि आज भी लोग उनकी अदाकारी के कायल हैं। मिडिल क्लास लोगों के बीच रोमांस का पाठ पढ़ाने वाले शाहरुख ने बतौर अभिनेता काफी सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। लेकिन शाहरुख को आज तक बतौर अभिनेता एक भी नेशनल अवार्ड नसीब नहीं हुआ है। उस वक्त कई लोगों को आश्चर्य हुआ जब सैफ अली खान को हम तुम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल गया जबकि स्वदेश में शानदार अभिनय के बाद भी यह नसीब नहीं हुआ।

अगली स्लाइड में देखें अन्य किस स्टार को नहीं मिला नेशनल अवार्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन