1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी अभिनेत्री हो गई हैं आलिया, भाई से भी मिलने का नहीं है वक्त

बड़ी अभिनेत्री हो गई हैं आलिया, भाई से भी मिलने का नहीं है वक्त

 Published : Dec 03, 2016 06:12 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 06:12 pm IST

फिटनेस ट्रेनर और आलिया के भाई राहुल भट्ट का कहना है कि उनकी बहन आलिया भट्ट अब एक बड़ी अभिनेत्री हैं और उन्हें अक्सर उनसे मिलने का वक्त नहीं मिलता.

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने काफी वक्त में बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है। आज उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्टर्स में से एक गिना जाता है। फिटनेस ट्रेनर और आलिया के भाई राहुल भट्ट का कहना है कि उनकी बहन आलिया भट्ट अब एक बड़ी अभिनेत्री हैं और उन्हें अक्सर उनसे मिलने का वक्त नहीं मिलता। राहुल ने कहा, "आलिया एक बड़ी अभिनेत्री हैं और हमें मिलने का समय नहीं मिलता। हम सिर्फ पिता के जन्मदिन, रक्षाबंधन, दीवाली जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर मिल पाते हैं। वह फिलहाल अपनी फिल्म में व्यस्त हैं और हम उनकी सफलता से खुश हैं।"

ये भी पढ़े-

उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक 'डियर जिंदगी' नहीं देखी है। मैं फिल्म से थोड़ा अलग हूं। मैं हिंदी फिल्में नहीं देखता।" राहुल ने बताया कि उनके पिता महेश भट्ट से उनके रिश्ते कई वर्षों से विकसित हो रहे हैं।

वर्तमान में राहुल फिल्म 'दंगल' के लिए आमिर खान के ट्रेनर के तौर पर सुर्खियों में हैं। उन्होंने उनका 97 किलोग्राम वजन बढ़ाने और 20 किलोग्राम वजन कम करने में मदद की। राहुल ने कहा कि वह आमिर के साथ काम कर संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, "आमिर खान के साथ काम करने का अनुभव संतोषजनक रहा। आप उनसे सीखेंगे।"

आलिया भट्ट को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में देखा गया है। इस फिल्म में वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन