1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने कहा, मैं नहीं बन सकती निर्देशक

आलिया भट्ट ने कहा, मैं नहीं बन सकती निर्देशक

 Published : Aug 01, 2016 11:26 am IST,  Updated : Aug 01, 2016 11:26 am IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनय कौशल, गायन कौशल और अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि वह कभी भी निर्देशक नहीं बन सकती हैं।

aliya bhatt- India TV Hindi
aliya bhatt

नई दिल्ली, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनय कौशल, गायन कौशल और अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि वह कभी भी निर्देशक नहीं बन सकती हैं। फिल्मकार महेश भट्ट और गुजरे जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी अलिया ने कहा कि वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निर्माता के रूप मे भले ही काम कर सकती हों, लेकिन कभी भी निर्देशक नहीं बन सकती है।

इसे भी पढ़े:-

दीपिका को छोड़ अब आलिया संग रोमांस कर रहे हैं रणवीर!

असुरक्षित नहीं, पर कई बार असहज हो जाती हूं: आलिया

आलिया ने मुंबई से फोन पर कहा, "शायद किसी दिन मैं फिल्म निर्माण कर सकती हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी निर्देशक बन सकती हूं, मुझे नहीं लगता कि मुझमें यह क्षमता है।" आलिया ने वर्ष 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'हाईवे', '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'कपूर एंड सन्स' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में काम किया।

फिल्म को लेकर परिवार से सुझाव मिलने के बारे में उन्होंने कहा, "फिल्म बनाते हुए मुझे परिजनों से कोई सुझाव नहीं मिला। सभी सुझाव मुझे निर्देशक से मिले।" निर्देशक गौरी शिंदे की आगामी फिल्म 'डियर जिंदगी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट सुपरस्टार शाहरुख खान संग दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन