1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भी हुईं कंगना की मुरीद

आलिया भी हुईं कंगना की मुरीद

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 04:31 pm IST,  Updated : May 27, 2015 04:31 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत के प्रशंसकों की फेहरिस्त में सिने हस्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उनकी हालिया प्रदर्शित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' (टीडब्ल्यूएमआर)को देखने के बाद आलिया भट्ट भी उनकी

आलिया भी हुईं कंगना की...- India TV Hindi
आलिया भी हुईं कंगना की मुरीद

मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत के प्रशंसकों की फेहरिस्त में सिने हस्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उनकी हालिया प्रदर्शित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' (टीडब्ल्यूएमआर)को देखने के बाद आलिया भट्ट भी उनकी मुरीद हो गई हैं। 22 वर्षीया आलिया ने कंगना को एक 'प्रेरणा' बताया।

आलिया ने ट्विटर पर लिखा, "ऐसी प्रेरणा और मनोरंजन करने की काबिलियत विरले ही होती है। टीडब्ल्यूएमआर में कंगना अच्छी लगीं..नारी शक्ति को सलाम। जबर्दस्त।"

आलिया आगे अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन