1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमित, एकता कपूर का समर्थन पाकर गौरवान्वित

अमित, एकता कपूर का समर्थन पाकर गौरवान्वित

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 09:22 pm IST,  Updated : May 23, 2015 11:24 am IST

मुंबई: अमेरिका के रहने वाले अभिनेता अमित टंडन इन दिनों एकता कपूर के धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह एकता का समर्थन पाकर धन्य

अमित, एकता कपूर का...- India TV Hindi
अमित, एकता कपूर का समर्थन पाकर गौरवान्वित

मुंबई: अमेरिका के रहने वाले अभिनेता अमित टंडन इन दिनों एकता कपूर के धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि वह एकता का समर्थन पाकर धन्य हो गए हैं। अमित को टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने पहचान दिलाई। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मुझे बालाजी टेलीफिल्म्स से जितनी भी बहुमुखी भूमिकाएं मिलीं, वे सभी एकता के दिमाग की उपज हैं। मैंने जब अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया, तो अहसास हुआ कि मैं एकता कपूर एवं बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ कितना सहज हूं।"

उन्होंने कहा, "वे अच्छी तरह जानते हैं कि मुझसे सर्वश्रेष्ठ काम कैसे लेना है..मैं उनका समर्थन पाकर धन्य हो गया हूं।"

एकता ने अमित को 'कैसा ये प्यार है' के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनय ब्रेक दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन