1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी और आमिर ने किया विराट को सलाम

बिग बी और आमिर ने किया विराट को सलाम

 Published : Mar 28, 2016 08:20 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 08:20 pm IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मि.परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सलाम किया है।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मि.परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सलाम किया है। दरअसल इन दोनों सुपरस्टार्स ने भारत में जारी टी-20 विश्व कप में रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम की हारती पारी को जीत में बदलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

इसे भी पढ़े:- National Award 2016: बिग बी बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

अमिताभ ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी को प्रतिभाशाली करार दिया। टूर्नामेंट में रविवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम (पीसीए) हुए मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आमिर ने इस जीत के बाद ट्वीट किया, "क्या पारी थी। विराट को सलाम। यह पारी मैराथन, शतरंज और तीरंदाजी का मिश्रण था।" अमिताभ ने भी तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "विराट आप प्रतिभाशाली हो। आपकी प्रतिभा अनंत है। आज (रविवार) के लिए शुक्रिया। आपके जीवन में ऐसे अवसर आते रहें।"

अमिताभ ने हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व की भी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, "धोनी आपको ढेर सारी बधाइयां। आपके नेतृत्व का एक और बेहतरीन उदाहरण। कितना कुछ सीखने लायक है आपसे।"

हाल ही में अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म में उन्होंने दीपिका पादुकोण के बूढ़े पिता का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों से खूब सरहाना हासिल हुई थी। फिल्म में निभाए गए दीपिका की भूमिका को भी दर्शकों से काफी पसंद किया था। इनके अलावा बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्नस’ के लिए बेस्ट अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन