मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों जिम में समय बिता रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इसका उनके स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं है। दरअसल, यह मेहनत उनके किसी आगामी फिल्मी किरदार के लिए है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "व्यायाम सही चल रहा है। आशा है अगले तीन महीनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।"
अमिताभ ने आगे लिखा, "कई लोग मुझसे इस तरह अचानक जिम जाने का कारण पूछ रहे हैं, लेकिन इसके पीछे कोई गंभीर मसला नहीं है, जैसा कि बहुतों को लग रहा है। लोग सोच रहे हैं कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं, लेकिन ऐसी कोई परेशानी नहीं है।"
अमिताभ ने बताया, "मैं बस शरीर को थोड़ा गठीला बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यह मेरी भावी फिल्म की भूमिका के लिए है।"
अमिताभ का मानना है कि जिम जाने की वजह बताने के बाद अब लोग उनसे फिल्म का नाम जरूर पूछेंगे, लेकिन यह उनके लिए भी अभी तक एक सवाल ही है। उन्होंने लिखा, "मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी होगी कि यह अब तक एक सवाल है।"