1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डीडी किसान' के प्रचार को लेकर अमिताभ उत्साहित

'डीडी किसान' के प्रचार को लेकर अमिताभ उत्साहित

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 08:34 pm IST,  Updated : May 27, 2015 08:34 pm IST

नई दिल्ली/मुंबई: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन किसानों के लिए लांच किए गए 24 घंटे प्रसारित होने वाले डीडी किसान चैनल का प्रचार करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अमिताभ 'डीडी

'डीडी किसान' के प्रचार...- India TV Hindi
'डीडी किसान' के प्रचार को लेकर अमिताभ उत्साहित

नई दिल्ली/मुंबई: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन किसानों के लिए लांच किए गए 24 घंटे प्रसारित होने वाले डीडी किसान चैनल का प्रचार करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अमिताभ 'डीडी किसान' के प्रचार को लेकर काफी उत्साहित हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, "अमिताभ बच्चन के साथ डीडी किसान के प्रचार के लिए करार किया गया है।"

अमिताभ के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "वह डीडी किसान के प्रचार को लेकर व्यक्तिगत रूप से उत्साह और जोश में हैं और जल्द ही इस करार के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लांच किए गए चैनल के लिए अमिताभ ऑडियो विजुअल सामग्री और रेडियो जिंगल में भी काम करेंगे।

अमिताभ ने पूर्व में खुद को किसान कहा था, जब 2010 में उन्होंने लखनऊ से 23 किलोमीटर दूर स्थित काकोरी गांव में जमीन खरीदा था। उस जमीन की कीमत तब 3.03 करोड़ रुपये थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन