1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के साथ 'नमक हलाल' फिल्म में सहज क्यों नहीं थीं स्मिता पाटिल

अमिताभ के साथ 'नमक हलाल' फिल्म में सहज क्यों नहीं थीं स्मिता पाटिल

 Published : Apr 30, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 08:14 pm IST

अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल के साथ फिल्म 'नमक हलाल' में जबरदस्त अभिनय किया है। हाल ही में इनकी फिल्म को 34 साल पूरे हैं।

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल के साथ फिल्म 'नमक हलाल' में जबरदस्त अभिनय किया है। हाल ही में इनकी फिल्म को 34 साल पूरे हैं। इस मौके पर अमिताभ ने दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल को याद करते हुए कहा है कि, वह जानते हैं कि अभिनेत्री एक मजबूत महिला थी और उनकी मृत्यु से फिल्म जगत को बहुत नुकसान हुआ।

इसे भी पढ़े:- पहचानिए अमिताभ बच्चन के साथ यह युवा प्रशंसक कौन है?

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि, फिल्म 'नमक हलाल' के आज 34 साल पूरे हो गए और इस अवसर पर बच्चन ने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान स्मिता असहज थीं क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह उस फिल्म में क्या कर रही हैं।

उन्होंने कहा है, "फिल्म 'नमक हलाल' ने विशिष्ट स्मिता पाटिल के साथ 34 साल पूरे कर लिए। वह पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान असहज रहीं, क्योंकि वह यह नहीं समझ पा रही थीं कि उन्हें फिल्म में जो करने को कहा गया था, वह क्यों कहा गया था।"

73 वर्षीय अभिनेता ने बताया, "लेकिन मेरे बेहद आग्रह करने के कारण उन्होंने वह किया और वह बेहद अच्छी तरह उभर कर आया। वह बेहद दुबली और नाजुक थीं, लेकिन बेहद मजबूत थीं।"

मंडी, बाजार और अर्थ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली स्मिता प्रकाश मेहरा की एक्शन-कॉमेडी नमक हलाल शैली की फिल्म में नजर आई थी जिसकी वह आदी नहीं थी। अमिताभ ने साथ ही यह भी साझा किया कि फिल्म की शूटिंग नवनिर्मित सेठ स्टूडियो में हुई थी, जो पूरे बॉलीवुड में पहला वातानुकूलित स्टूडियो था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन