1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर अमिताभ को क्यों कहना पड़ा– "वो जो चाहे कहें, उन्हें हक है कहने का"

आखिर अमिताभ को क्यों कहना पड़ा– "वो जो चाहे कहें, उन्हें हक है कहने का"

 Published : May 06, 2016 05:11 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:11 pm IST

अमिताभ बच्चन ने पहली बार समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के कमेंट पर प्रतिक्रिया जताई है।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पहली बार समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के कमेंट पर प्रतिक्रिया जताई है। हाल ही में अमिताभ ने कहा है कि अमर सिंह मेरे दोस्त हैं और वह जो चाहें बोल सकते हैं। अमर सिंह के बुधवार को यह दावा करने के बाद कि अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन को सपा में शामिल करने को लेकर उन्हें आगाह किया था, अभिनेता ने आज कहा कि अमर सिंह जो भी कहना चाहें, उन्हें वह कहने का हक है।

इसे भी पढ़े:- अमर सिंह ने क्यों कहा, क़ानून से बहुत डरते हैं अमिताभ बच्चन

अमर सिंह एक समय में अमिताभ और उनके परिवार के काफी करीब थे। उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम में दावा किया कि अमिताभ ने उन्हें आगाह किया था कि वह जया को पार्टी में शामिल ना करें क्योंकि उनके विचार और आदतें हमेशा एक सी नहीं रहतीं। अमर सिंह हिन्दी फिल्म 'भौरी' से जुड़े एक कार्यक्रम में आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कथित रूप से कहा, "लेकिन मैंने उनके नेक सुझाव को नहीं माना।" पूर्व सपा नेता से कथित रूप से पनामा पेपर्स विवाद को लेकर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। विवाद में अमिताभ का नाम आया है। लेकिन उन्होंने इसकी बजाए अपने और बच्चन परिवार के रिश्ते बदलने की कहानी बतानी शुरू कर दी।

अमर सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ ने  संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "वह दोस्त हैं, वह जो कहना चाहें, उन्हें कहने का हक है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन