1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज भी सीन शूट करने से पहले अमिताभ को करना पड़ता इन तकलीफों का सामना

आज भी सीन शूट करने से पहले अमिताभ को करना पड़ता इन तकलीफों का सामना

 Published : Sep 15, 2016 07:07 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 07:07 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म जगत पर पिछले कई सालों से काबिज और अनेक किरदारों के जरिए दशकों के दिलों-दिमाग...

ab- India TV Hindi
ab

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म जगत पर पिछले कई सालों से काबिज और अनेक किरदारों के जरिए दशकों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ चुके दिग्गज अभिनेता अभिताभ के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा की आज भी उन्हें कोई किरदार चनौतिपूर्ण लग सकता है, लेकिन महानायक का कहना है कि आज भी उनके अंदर का अभिनेता कोई भी शॉट देने से पहले उसी तरह बेचैन हो जाता है जैसे चार दशक पहले होता था।

इसे भी पढ़े:-

आज भी बिग बी बेहतर करने का दबाव और बेचैनी महसूस करते हैं। अमिताभ ने कहा, “हर फिल्म एक कसौटी है, एक परीक्षा है। ‘पिंक’ भी उनमें से एक है। आज भी शॉट देने से पहले मुझे रातों को नींद नहीं आती और बेचैनी भी होती है और मैं ऐसे ही रहना चाहता हूं। जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। निश्चित रूप से सफल फिल्में भी नहीं।“

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ‘पिंक’ में एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 3 लड़कियों की कहानी है जो एक उदासीन समाज से अपने हक की लड़ाई लड़ती हैं। फिल्मों में मुख्य भूमिका से अलग सहायक किरदार निभाना उनके लिए कितना मुश्किल था? इस सवाल पर बिग बी ने कहा कि इस बारे में उनका नजरिया अलग है।

महानायक ने कहा, “यह आपके सोचने का अंदाज है जिसे समझने की जरूरत है। हर कलाकार की इसको लेकर अपनी एक धारणा होती है। मुझे काम करना है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे काम करने का मौका मिल रहा है।“

अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘पिंक’ के बारे में कहा कि वह फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे क्योंकि वे इस कोर्टरूम थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक थे। ‘पिंक’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस साल ‘वजीर’ और ‘टीई3एन’ के बाद ‘पिंक’ बिग बी की तीसरी फिल्म है।

बंगाली ड्रामा फिल्मों के मशहूर निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी इस फिल्म के जरिए बालीवुड में बतौर निर्देशक कदम रखने वाले हैं। इसमें बिग बी के अलावा तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, अंद्रीया तारियंग और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन