1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्रियों के लिए एक्शन फिल्में करना जरूरी: एमी जैकसन

अभिनेत्रियों के लिए एक्शन फिल्में करना जरूरी: एमी जैकसन

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2015 07:38 pm IST,  Updated : Sep 18, 2015 08:03 pm IST

मुम्बई: अभिनेत्री एमी जैकसन का मानना है कि हिरोइनों के लिए एक्शन फिल्में करना जरूरी है। एमी अपनी आगामी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में एक्शन स्टंट करती हुई नजर आएंगी और उन्हें इस बात की

अभिनेत्रियों के लिए...- India TV Hindi
अभिनेत्रियों के लिए एक्शन फिल्में करना जरूरी: एमी जैकसन

मुम्बई: अभिनेत्री एमी जैकसन का मानना है कि हिरोइनों के लिए एक्शन फिल्में करना जरूरी है। एमी अपनी आगामी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में एक्शन स्टंट करती हुई नजर आएंगी और उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि उन्हें इस तरह का अभिनय करने का मौका मिला। एमी ने पीटीआई से कहा, इस फिल्म में काफी एक्शन है जिसे मैंने इससे पहले बॉलीवुड में कभी नहीं देखा है। इसलिए मैं एक नया रुख तय करना चाहूंगी। मुझे एक्शन दृश्य करना अच्छा लगता है और यह फिल्म में जरूरी है।

फिल्म सिंह इज ब्लिंग के लिए अभिनेत्री कृति सेनन पहली पसंद थीं लेकिन इससे एमी को फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कृति एक अच्छी अभिनेत्री हैं और यह कृति के लिए नहीं हुआ लेकिन शुक्र है कि यह मेरे लिए काम कर गया।

एमी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रही थीं कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए फिल्म मिली।

फिल्म में अक्षय ने रफ्तार सिंह का किरदार निभाया है। रफ्तार सिंह का नाम पहले से ही पंजाब में प्रसिद्ध है। रफ्तार सिंह पंजाब की गलियों में अपने दोस्तों के साथ घूमता रहता है जिसकी वजह से तंग आकर उसके पिता कहते हैं कि या तो वह पड़ोस वाली लड़की के साथ शादी कर लें या फिर गोवा उनके दोस्त के पास जाकर कुछ काम करे। रफ्तार सिंह जब गोवा पहुंचता है तो उसकी मुलाकात एमी जैकसन से होती है जिसे देखते ही रफ्तार को उससे प्यार हो जाता है।

इसे भी पढ़े:- सिंह इज ब्लिंग ट्रेलर आउट: अक्षय कुमार ने हंसाया तो वहीं एमी जैकसन ने चौकाया

फिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैकसन के अलावा लारा दत्ता और के के मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन