नई दिल्ली: स्टार प्लस के शो दिया और बाती के लिए अनस राशिद ने गाना गाया। अनस ने कहा कि उनके लिए यह गाना आसान नहीं था। धारावाहिक में अनस सूरज के किरदार में नजर आ रहे है।
उन्होंने शो के विशेष और दर्द भरे शीर्षक गीत के लिए अपनी आवाज दी। इस गीत के लिए अनस ने खुद ही आगे बढ़कर प्रोडक्शन हाउस से यह गाना गाने की अनुमति मांगी।
अनस ने अपने एक बयान में कहा, कि "गाना आसान नहीं है। आपके दिमाग में काफी चीजें चलती रहती हैं। हालांकि, मैंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि मेरा प्रयास जाया न हो। मैंने अपने दिल से यह गाना गाया।"
इसे भी पढ़े:- अनस को 'दीया और बाती हम' के सेट पर आई मोच
उन्होंने कहा कि यह शीर्षक गीत काफी दिल छू लेने वाला है और यह शो में सूरज की भावनाओं को दर्शा रहा है।
उनेक शो दीया और बाती के कारण उनके फैंस बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रशंसको ने उनके अभिनय को तो काफी सराहा ही है अब देखना यह है कि क्या उनके फैंस उनकी सिंगिग को भी पसंद करेंगे।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सूरज इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि सूरज, संध्या की खोज करते हुए एक गांव में पहुंत जाते है, जहां संध्या को आतंकवादी संगठन गर्जना ने बंदी बनाया हुआ है। इसके बाद दोनों देश की रक्षा करते हुए आतंकवादियों के परमाणु बम का शिकार हो जाते हैं।
खबरों के अनुसार 2 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले इस सत्र में संध्या बम धमाके को रोकने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन यह धमाका हो जाता है और इसके बाद सूरज लापाता हो जाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शो में से सूरजकी किरदार ही खत्म कर दिया जाए।
अगली स्लाइड में देखें अनस और दीपिका की तस्वीर:-