1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनस को 'दीया और बाती हम' के सेट पर आई मोच

अनस को 'दीया और बाती हम' के सेट पर आई मोच

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 10:25 pm IST,  Updated : May 29, 2015 10:26 pm IST

मुंबई: चर्चित धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनस राशिद के टखने में मोच आ गई है। वह धारावाहिक के लिए आगामी कबड्डी दृश्य की शूटिंग कर रहे

अनस को 'दीया और बाती हम'...- India TV Hindi
अनस को 'दीया और बाती हम' के सेट पर आई मोच

मुंबई: चर्चित धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनस राशिद के टखने में मोच आ गई है। वह धारावाहिक के लिए आगामी कबड्डी दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। 34 वर्षीय अनस ने धारावाहिक में कबड्डी खिलाड़ी जैसा दिखने के लिए एक निजी प्रशिक्षक रखा हुआ है। वह धारावाहिक के सेट पर कबड्डी खेलते समय चोटिल हो गए। उन्हें डॉक्टर ने 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

अनस ने एक बयान में कहा, "हम एक अहम दृश्य की शूटिंग कर रहे थे और मैं बदकिस्मती से गिर पड़ा। डॉक्टर ने कहा है कि मुझे आराम की जरूरत है, लेकिन मैं कैसे शूटिंग में विलंब कर सकता हूं? इससे पूरी कास्ट का शेड्यूल प्रभावित होता है। मैं नहीं चाहता कि धारावाहिक मेरी वजह से मुसीबत झेले।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन