नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर इन दिनों अपने टेलीविजन सीरीज '24 : सीजन 2' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। अनिल कपूर का कहना है कि माधुरी दीक्षित नेने और साक्षी तंवर ऐसी दो अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से उन्हें गलत साबित कर दिया। अनिल टेलीविजन सीरीज '24 : सीजन 2' से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ 'कहानी घर घर की' अभिनेत्री साक्षी भी हैं। अनिल ने कहा कि साक्षी के साथ काम करने को लेकर वह शुरू में थोड़ी उलझन में थे।
इसे भी पढ़े:- चाचा-भतीजा के किरदार को पर्दे पर उतारेंगे अनिल-अर्जुन
पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहता हूं: अनिल कपूर
अभिनेता ने यहां अपने आगामी शो के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, "एक निर्माता और मुख्य अभिनेता के रूप में जब मुझे साक्षी को '24' में लेने के लिए कहा गया तो मैंने हामी भर दी। मैंने उनके काम के बारे में सुना था और टीवी शो में एक अच्छी बहू की उनकी भूमिका देखी थी, इसलिए मैं उन्हें लेकर थोड़ा परेशान था।"
बॉलीवुड अभिनेता ने बताया कि वह इस सीरीज में आतंकवाधी रोधी शाखा की प्रमुख का किरदार निभा रही हैं और इस किरदार के लिए उनके अभिनय से अनिल काफी हैरान रह गए। यह काफी मुश्किल भूमिका थी। साक्षी जब अपना किरदार निभाती हैं, तो लोग केवल उन पर ही ध्यान देते हैं।
अनिल ने यह भी कहा कि दो अभिनेत्रियों ने उन्हें गलत साबित किया है। साक्षी के अलावा माधुरी दीक्षित भी हैं। माधुरी के साथ अनिल ने दो अलग-अलग फिल्मों में काम करने के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया, "हम एक साथ दो फिल्में कर रहे थे। एक में वह अच्छी लड़की, गांव की लड़की की भूमिका में थीं। मुझे वह उसमें एकदम फिट लगीं। वहीं दूसरी फिल्म 'हिफाज' (1987 में रिलीज) में उनकी भूमिका एक आधुनिक लड़की की थी। उस वक्त मैं सोच ही सकता था कि वह यह किरदार निभा सकती हैं। पर उन्होंने ऐसा कर दिखाया।" '24 : सीजन 2' का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर 23 जुलाई से होगा।