1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए अनिल ने ‘24’ को नही समझा टेलीविजन सीरियल

...तो इसलिए अनिल ने ‘24’ को नही समझा टेलीविजन सीरियल

 Published : Jul 28, 2016 10:16 am IST,  Updated : Jul 28, 2016 10:16 am IST

अनिल कपूर इन दिनों अपने धारावाहिक 24 के सीजन -2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने सीरियल को लेकर अनिल का कहना है कि उन्होंने और उनकी टीम ने '24' को छोटे पर्दे का सीरियल नहीं बल्कि एक फीचर फिल्म की तरह ही लिया है।

anil- India TV Hindi
anil

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपने धारावाहिक 24 के सीजन -2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने सीरियल को लेकर अनिल का कहना है कि उन्होंने और उनकी टीम ने '24' को छोटे पर्दे का सीरियल नहीं बल्कि एक फीचर फिल्म की तरह ही लिया है। अनिल इस शो के दूसरे सीजन को मिल रही 'जबरदस्त' प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। अनिल ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि '24' के दूसरे सीजन ने इतना उत्साह पैदा किया है। हम केवल तभी दूसरा सीजन करना चाहते थे, जब हम सभी पूरी तरह निश्चिंत हो गए कि हम अपना समय और ऊर्जा पूरी तरह से बगैर किसी रुकावट के इसे पूरा करने में लगाएंगे।"

इसे भी पढ़े:- अनिल कपूर ने लोकल ट्रेन में किया '24 : सीजन 2' का प्रचार

अनिल '24' के सही दिशा में जाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल का यह शो एक लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय शो का भारतीय रूपांतरण हैं। उन्होंने कहा, "हमने इसकी शैली में सब कुछ किया है। हमने मूल तत्व का भारतीयकरण किया है, लेकिन केवल इतना कि जिससे मूल कार्यक्रम के प्रशंसकों को धोखा महसूस न हो।" '24' को पूरी तरह से सेंसर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है।

अनिल ने बताया, "चूंकि हमने इसकी एक फीचर फिल्म की तरह स्क्रीनिंग की थी, इसलिए हमने इसे सेंसर भी करवाया।" अनिल इस शो की मुख्य भूमिका में हैं और वह इसके निर्माता भी हैं। अनिल ने कहा कि उन्होंने कभी भी '24' के साथ भेदभाव नहीं किया।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए '24' और किसी फिल्म की शूटिंग के बीच कोई अंतर नहीं रहा। मैंने इस शो के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी करने के लिए अपनी सभी परियोजनाओं को किनारे रख दिया। टेलीविजन पर काम करने का यही एक तरीका है।"

टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो के समय में पहले सीजन की तुलना में बदलाव किया गया है। पहले सीजन में यह रात 10 बजे प्रसारित होता था, जिसे बदलकर रात 9 बजे कर दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन