1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल को फिटनेस केंद्र खोल लेना चाहिए : घई

अनिल को फिटनेस केंद्र खोल लेना चाहिए : घई

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 01:26 pm IST,  Updated : May 15, 2015 01:27 pm IST

मुंबई,  हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' सुभाष घई ने बॉलीवुड के 'झकास' अभिनेता अनिल कपूर की तारीफ की है। वह चाहते हैं कि अनिल अन्य लोगों को फिट रहने का प्रशिक्षण देने के लिए एक

अनिल को फिटनेस केंद्र...- India TV Hindi
अनिल को फिटनेस केंद्र खोल लेना चाहिए : घई

मुंबई,  हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' सुभाष घई ने बॉलीवुड के 'झकास' अभिनेता अनिल कपूर की तारीफ की है। वह चाहते हैं कि अनिल अन्य लोगों को फिट रहने का प्रशिक्षण देने के लिए एक स्पा व फिटनेस स्कूल खोलें। घई यहां बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की ऑनलाइन डांस अकादमी 'डांस विद माधुरी' के मोबाइल एप की लांचिंग पर मौजूद थे। 

घई, अनिल को लेकर 'राम लखन', 'कर्मा', 'मेरी जंग', 'त्रिमूर्ति' व अन्य फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मैं जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अन्य अभिनेताओं से भी कोई नृत्य या संगीत स्कूल खोलने का आग्रह करूंगा।"

घई ने कहा, "अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित तो क्रमश: अपने अभिनय एवं नृत्य स्कूल खोल चुके हैं। मैं खासकर अनिल से चाहूंगा कि वह अन्य लोगों को 58 की उम्र में भी कैसे जवां व ऊर्जावान रहें, इसका प्रशिक्षण देने के लिए एक स्पा और फिटनेस केंद्र खोलें।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन