1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस नए एक्टर ने ये क्यों कहा कि ऐश्वर्या से नहीं डरा मैं

इस नए एक्टर ने ये क्यों कहा कि ऐश्वर्या से नहीं डरा मैं

 Published : Apr 29, 2016 07:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 07:39 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि उनके साथ पहली बार काम करने कोई भी नर्वस होगा और उनके सामने थोड़ा तो डरेगा।

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि उनके साथ पहली बार काम करने कोई भी नर्वस होगा और उनके सामने थोड़ा तो डरेगा। ऐश इन दिनों आगामी फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इस फिल्म में ऐश्वर्या के पति की भूमिका निभा रहे अभिनेता अंकुर भाटिया ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह पूर्व मिस वल्र्ड से डरे नहीं। न्यूयॉर्क के अंकुर भाटिया ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार और निर्माता संदीप सिंह से मुलाकात कर किरदार के लिए फौरन हामी भर दी।

इसे भी पढ़े:- सरबजीत की पत्नी का रोल मिलने को रिचा चड्ढ़ा ने क्यों माना सौभाग्य

अंकुर ने बताया, "मैं ऐश्वर्या राय बच्चन से बिल्कुल भयभीत नहीं था। उनके साथ काम करना मेरे लिए अद्भुत था। वह अच्छी कलाकार हैं। आश्चर्यजनक तौर पर खूबसूरत और सम्मानजनक महिला हैं।"

फिल्म 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवन पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी के लिए दोषी ठहराया गया था। इसके बाद मौत की सजा सुना दी गई थी।

इस फिल्म में रिचा चड्ढा और रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप को सरबजीत सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा जबकि ऐश उनकी बहन दलबीर कौर के किरदार में दिखेंगी। वहीं रिचा चड्ढा सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन