1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवालिया हो गया था इसलिए शुरू किया एक्टिंग स्कूल: अनुपम खेर

दिवालिया हो गया था इसलिए शुरू किया एक्टिंग स्कूल: अनुपम खेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2015 12:25 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 12:36 pm IST

कुआलालंपुर: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने खुलासा करते हुए बताया कि भारत में एक खास पहचान बना चुका उनका एक्टिंग स्कूल द एक्टिंग प्रीपेयर्स दरअसल 11 साल पहले उनके दिवालियापन का नतीजा था।

60 वर्षीय खेर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बॉलीवुड की फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, हमारे सिनेमा ने पिछले 60 वर्ष में विकास किया है क्योंकि हमने लोगों को अपनी फिल्मों के जरिए खुश किया है। हमारी कहानियों का मुख्य उद्देश्य खुशी फैलाना है। हमारे सिनेमा का एक भावनात्मक जुड़ाव है। अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय सिनेमा को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, भारत एक युवा देश है और मनोरंजन हमारी पिछली सरकारों की प्राथमिकता की सूची में सबसे अंतिम स्थान पर आता था। भारतीय सिनेमा का कारोबार किसी भी तरह से पीछे मुड़कर नहीं देख रहा है। मुझे मोदी जी में पूरा भरोसा है और उनकी कई यात्राओं के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि लोग भारतीय सिनेमा को सम्मान की नजर से देखते हैं।

खेर ने बॉलीवुड शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा, मुझे बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल करना पसंद नहीं है। हमने हॉलीवुड जैसा लगने वाला एक शब्द ले लिया। हमारा उद्योग हिंदी फिल्म उद्योग है और इसकी अवसंरचना और कॉरपोरेट्स के आगमन के चलते इसमें यह क्षमता है कि यह अगले 10 वर्ष में किसी भी अन्य उद्योग पर बढ़त हासिल कर सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन