1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर की 500वीं फिल्म का सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

अनुपम खेर की 500वीं फिल्म का सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2016 04:08 pm IST,  Updated : Dec 25, 2016 04:09 pm IST

मुंबई: जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की 500वीं फिल्म द बिग सिक का 20 जनवरी को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। माइकल शोवाल्टर निर्देशित फिल्म एक अमेरिकी रोमांटिक हास्य फिल्म है जिसमें ऑस्कर

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की 500वीं फिल्म द बिग सिक का 20 जनवरी को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा।

माइकल शोवाल्टर निर्देशित फिल्म एक अमेरिकी रोमांटिक हास्य फिल्म है जिसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री होली हंटर, पाकिस्तानी-अमेरिकी हास्य कलाकार कुमैल नंजियानी और अभिनेता जोए कजान तथा रे रोमानो हैं।

Also read:

61 वर्षीय अनुपम ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा होने पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी 500वीं फिल्म द बिग सिक को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। एक क्लर्क के बेटे के लिए जीवन का सबसे अच्छा तोहफा।

एक दूसरे पोस्ट में अभिनेता खेर ने फिल्म के निर्माताओं जड अपेटो और बैरी मेंडेल का शुक्रिया अदा किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन