1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हांगकांग में नाटक का मंचन करेंगे अनुपम

हांगकांग में नाटक का मंचन करेंगे अनुपम

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 03:22 pm IST,  Updated : May 31, 2015 03:22 pm IST

मुंबई: वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का मंचन करने के लिए हांगकांग के लिए रवाना हो गए। अनुपम इससे पहले अपने नाटक 'मेरा वो मतलब नहीं था' का

हांगकांग में नाटक का...- India TV Hindi
हांगकांग में नाटक का मंचन करेंगे अनुपम

मुंबई: वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का मंचन करने के लिए हांगकांग के लिए रवाना हो गए। अनुपम इससे पहले अपने नाटक 'मेरा वो मतलब नहीं था' का मंचन के लिए सिंगापुर में थे।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "अलविदा और शुक्रिया सिंगापुर। अब नाटक 'कुछ भी हो सकता है' के मंचन के लिए हांगकांग जा रहा हूं।" उन्होंने ट्विटर पर अपने एक तस्वीर भी साझा की।

नाटक 'कुछ भी हो सकता है' अनुपम के जीवन पर आधारित है, जिसमें संघर्ष के दिनों से कामयाब अभिनेता बनने तक के उनके सफर को दिखाया गया है।

अनुपम आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आए थे। जल्द ही वह फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन