1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...क्या अनुष्का-विराट का हो गया पैचअप?

...क्या अनुष्का-विराट का हो गया पैचअप?

 Published : Mar 21, 2016 01:53 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 04:11 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में छाई हुई थीं। लेकिन लगता है कि दोनों को एक दूसरे के बिना रहना गंवारा नहीं है।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में छाई हुई थीं। लेकिन लगता है कि दोनों को एक दूसरे के बिना रहना गंवारा नहीं है। दोनों का रिश्ता अब सुधरता हुआ नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए टी-20 मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबले में इंडिया की जीत के लिए अनुष्का ने विराट को मैसेज भेजकर बधाई दी है। खबरों की मानें तो इससे पहले उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर भी विराट को कॉल कर बधाई दी थी। उस समय कहा जा रहा था कि अनुष्का के भाई इन दोनों का पैचअप करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान की फिल्म ने बदले अनुष्का के हाव-भाव

इनके ब्रेकअप की खबरे मीडिया में तब आईं जब अनुष्का और विराट ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करना शुरु कर दिया।

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का के बीच आई दूरियों की वजह 'बॉम्बे वेलवेट' का फ्लॉप होना है। दरअसल विराट ने इस फिल्म पर 40 करोड़ रुपए लगाए थे लेकिन 120 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर सिर्फ 24 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। खबरों अनुसार इन्ही पैसों को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी और अनुष्का ने विराट के बर्ताव से परेशान होकर उनसे बात करना छोड़ दिया था।

खबरों की मानें तो विराट ने अनुष्का के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर जाने के लिए बीसीसीआई से छुट्टी ली थी। लेकिन इससे पहले ही इन दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। इसके बाद अऩुष्का अपनी आगामी फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन