1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका से तलाक की पुष्टि के बाद अरबाज ने फिर साधी चुप्पी

मलाइका से तलाक की पुष्टि के बाद अरबाज ने फिर साधी चुप्पी

 Published : Mar 29, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 07:09 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान और पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है।

arbaaz- India TV Hindi
arbaaz

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान और पत्नी मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है। लेकिन अब अरबाज ने पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के साथ अपने 17 साल पुराने रिश्ते के टूटने की खबरों पर चुप्पी साध ली है। एक दिन पहले ही दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर स्वीकार किया था कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए अलग हुए हैं।

इसे भी पढ़े:- मलाइका-अरबाज ने की पुष्टि, ले रहे हैं तलाक

अरबाज ने मंगवार को ट्वीट कर कहा, "हमारे संयुक्त बयान के जारी होने का एक दिन भी नहीं बीता। इसमें साफतौर पर कहा गया था कि सूत्रों और काल्पनिक मित्रों की बातों पर यकीन न करें। अब से मैं इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। अगर वह संवेदनशील नहीं हैं और लोगों की गोपनीयता का सम्मान नहीं करते तो वह इस लायक नहीं हैं कि उनके लिए अपनी नींद खराब की जाए।"

arbaaz
arbaaz

अरबाज ने उन खबरों की भी निंदा की है, जिनमें मीडिया ने सूत्रों के हवाले से अरबाज और मलाइका की जानकारी साझा की थी। अरबाज ने लिखा, "एक ही खबर को बार-बार लिखना बेवकूफी है। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दें, उनका सम्मान करें। यह मजाक नहीं है।"

अरबाज और मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक लेख का लिंक साझा करते हुए लिखा, "मीडिया से सविनय निवेदन है कि वह इस तरह की अफवाह फैलाना बंद कर दे, और हमें अपने हाल पर छोड़ दे। हम जब तैयार होंगे, तो आपसे बात करेंगे। हमारी निजता का सम्मान करें।"

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन