1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मिस्टर इंडिया’ के सीक्वल नहीं, इस फिल्म में काम कर रहे हैं अर्जुन

‘मिस्टर इंडिया’ के सीक्वल नहीं, इस फिल्म में काम कर रहे हैं अर्जुन

 Published : Apr 11, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 07:59 pm IST

अर्जुन कपूर ने उन सभी दावों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि वह ‘मिस्टर इंडिया’ के सिक्वल में काम कर रहे हैं।

arjun- India TV Hindi
arjun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन सभी दावों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि वह ‘मिस्टर इंडिया’ के सिक्वल में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वो फिलहाल ‘हाल्फ गर्लफ्रेंड’ पर ही फोकस कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन फिल्म ‘की एंड का’ में करीना कपूर के साथ अभिनय करते हुए नजर आए हैं। अर्जुन के बारे में कुछ वक्त से खबरें आ रही थी कि वह फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सिक्वल में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उनका कहना है कि वह फिलहाल केवल फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में ही काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- करीना ने पति सैफ का 'नो किसिंग पॉलिसी' तोड़कर किया अर्जुन कपूर को किस

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'मिस्टर इंडिया 2' का हिस्सा होंगे, अर्जुन ने कहा, "ऐसी खबरें आती-जाती रहती हैं। काश कि मैं अपनी जिंदगी के बारे में इतना जानता। यह सब अटकलें हैं। फिलहाल मैं केवल एक ही फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में ही काम कर रहा हूं।"

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित उसी नाम पर बनी फिल्म है। यह चेतन भगत के उपन्यास की की दूसरी फिल्म है जिसमें अर्जुन अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

अर्जुन ने इससे पहले अभिषेक वर्मन की 'टू स्टेट्स' में काम किया था, जो चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर आधारित थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन