1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Revealed: तय हो गई 'गजनी' की अभिनेत्री असिन की शादी

Revealed: तय हो गई 'गजनी' की अभिनेत्री असिन की शादी

 Published : Dec 24, 2015 07:04 pm IST,  Updated : Dec 25, 2015 11:01 am IST

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन ने अब जल्द ही माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है।

asin- India TV Hindi
asin

नई दिल्ली: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन ने अब जल्द ही माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। कुछ वक्त पहले असिन ने खुद अपने और राहुल के रिश्ते के बारे में बताया था और अब उन्होंने अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।

खबरों के अनुसार असिन और राहुल अगले साल 23 जनवरी को शादी में बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी के कार्ड भी बंटने शुरु हो गए हैं। असिन और राहुल की मुलाकात अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग के दौरान करवाई थी।

इसे भी पढ़े:- आसिन को इतना महंगा गिफ्ट देकर प्रपोज किया था राहुल ने

खबरों की मानें तो असिन और राहुल की शादी दिल्ली में ही होगी, लेकिन मुंबई में इनका ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इनके इस खास मौके पर कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

asin
asin

असिन ने इसी साल अगस्त के महीने में एक इंटरव्यू के दौरान अपने और राहुल के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, "राहुल और मैं पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह बहुत अच्छे इंसान है, वह मेरा खुशी का भी बहुत ध्यान रखते हैं।"

असिन का कहना है कि, "मैं 14 साल की उम्र से काम कर रही हूं और अब मैं कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेकर सिर्फ अपनी निजी जिंदगी पर ही ध्यान देना चाहती हूं।"

असिन ने वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म "गजनी" से बॉलीवुड में डैब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। इसके बाद वह "ऑल इज वेल", "बोल बच्चन", "रेडी" और "लंदन ड्रीम्स" में भी नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन