मुंबई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'बाहुबली' का ट्रेलर आधुनिक डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ जारी किया जाएगा। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर एक जून को फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे।
एक सूत्र ने बताया, इस समय देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में ही डॉल्बी एटमॉस साउंड व्यवस्था है, इसलिए निर्माताओं को फिल्म का ट्रेलर लांच करने के लिए उस सिनेमाघर का चयन करना होगा, जहां यह सुविधा है।
डॉल्बी एटमॉस आधुनिक साउंड तकनीक है, जिसकी मदद से फिल्मकार कहानी के किसी भी हिस्से या दृश्य में अपनी मर्जी से ध्वनि प्रभाव डाल सकते हैं।
प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा डग्गुबाती और तमन्ना भाटिया के अभिनय से सजी तेलुगू फिल्म 'बाहुबली' 10 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है।