1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्टर साहिल खान की होगी वाइल्ट कार्ड एंट्री

Bigg Boss 9: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्टर साहिल खान की होगी वाइल्ट कार्ड एंट्री

 Published : Oct 20, 2015 06:51 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 07:07 pm IST

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9' को शुरु हुए लगभग एक हफ्ता बीत चुका है और शो दिन पर दिन रोचक होता जा रहा है। खबरें हैं अब जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी

Bigg Boss 9: कॉन्ट्रोवर्शियल...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्टर साहिल की होगी वाइल्ट कार्ड एंट्री

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9' को शुरु हुए लगभग एक हफ्ता बीत चुका है और शो दिन पर दिन रोचक होता जा रहा है। खबरें हैं अब जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है। और बिग बॉस में इस बार पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री अभिनेता साहिल खान के रूप में होगी। साहिल को हम सभी 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' और 2003 में फिल्म 'एक्सक्यूज मी' में देख चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: अंकित गेरा हुए घर से बाहर, कहा "खेल खत्म नहीं हुआ"

साहिल ने वैसे तो अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन वह कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। साहिल ने नार्वे की एक अभिनेत्री निगार खान से शादी की थी, लेकिन फरवरी 2005 में निगार को वापस भारत से नार्वे भेज दिया गया था क्योंकि उनके पास नकली डोक्यूमेंट्स थे।

इसके बाद 2014 में जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा श्रॉफ ने साहिल पर 8 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। खबरों के अनुसार दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस खोला था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आएशा ने साहिल से अपने पैसे वापस मांगे।

इस पर साहिल ने कहा कि हम दोनों रिलेशनशिप में थे और आएशा उस दैरान दिए गए अपने गिफ्ट्स को मांग रही हैं, लेकिन आएशा का इस बारे में कुछ और ही कहना था। उन्होंने कहा था कि वह साहिल के साथ किसी संबंध में हो ही नहीं सकती क्योंकि वो गे हैं और इसी वजह से उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया था।

इसके बाद साहिल ने अपनी और आएशा की कुछ तस्वीरें भी कोर्ट में पेश की थी। साहिल अगर बिग बॉस में एंट्री लेते हैं, तो मुमकिन है कि इन सवालों से उनका सामना हो।

आपको बता दे कि शो के पहले हफ्ते में ही टीवी एक्टर अंकित गेरा घर से बाहर हो चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन