1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: अंकित गेरा हुए घर से बाहर, कहा "खेल खत्म नहीं हुआ"

Bigg Boss 9: अंकित गेरा हुए घर से बाहर, कहा "खेल खत्म नहीं हुआ"

 Published : Oct 19, 2015 01:19 pm IST,  Updated : Oct 19, 2015 02:55 pm IST

नई दिल्ली: टेलीविजन कलाकार अंकित गेरा टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस नौ' के घर से बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी रहे। हालांकि शो में वह बहुत कम समय के लिए रहे, लेकिन उनका कहना है

Bigg Boss 9: अंकित गेरा हुए घर...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: अंकित गेरा हुए घर से बाहर

नई दिल्ली: टेलीविजन कलाकार अंकित गेरा टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस नौ' के घर से बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी रहे। हालांकि शो में वह बहुत कम समय के लिए रहे, लेकिन उनका कहना है कि खेल अब भी जारी है। शो में रविवार को घर से बाहर हुए अंकित ने  को बताया, "मेरे लिए यह शो और खेल अब भी जारी है। मैं इस शो के नियमों के हिसाब से बाहर हुआ, हालांकि मुझे इतनी जल्दी बाहर निकलने की उम्मीद नहीं थी।"

ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी मंडाना है शादीशुदा!

सलमान खान के शो से बाहर हुए अंकित ने बताया, "मैंने काफी कुछ चीजें करने का फैसला किया था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं बाहर हो गया।" अंकित अब बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश पाने की आशा कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह खेल जारी है।

टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में अंकित की सह-कलाकार रहीं उनकी पूर्व प्रेमिका रुपल त्यागी भी रियलिटी शो में हैं। उन्होंने अंकित पर पुरानी बातों को लेकर मुद्दा खड़ा करने का आरोप लगाया।

अंकित ने कहा कि उन्होंने घर में सामान्य रहने की कोशिश की और उनके लिए सभी प्रतिभागी घर के सदस्य जैसे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन