1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: वापस आने पर कीथ ने कहीं ये तीन खास बातें

Bigg Boss 9: वापस आने पर कीथ ने कहीं ये तीन खास बातें

 Published : Nov 26, 2015 12:55 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 01:11 pm IST

नई दिल्ली- ये तो हम सभी जानते हैं कि कीथ ने अकसमात अपने छोटे भाई की मौत हो जाने की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को बीच में ही छोड़ दिया

Bigg Boss 9: वापस आने पर कीथ ने...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: वापस आने पर कीथ ने कहीं ये तीन खास बातें

नई दिल्ली- ये तो हम सभी जानते हैं कि कीथ ने अकसमात अपने छोटे भाई की मौत हो जाने की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को बीच में ही छोड़ दिया था। ये काफी हैरान करने वाला कदम था क्योंकि कीथ इस सीजन के सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक माने जा रहे थे। लेकिन उनके फैंस को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो कल अपनी गर्लफ्रैंड के बर्थडे गिफ्ट के तौर पर घर में वापस आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के शो में आएंगे शाहरुख खान

जहां आज उनकी एंट्री वाला एपीसोड कलर्स चैनल पर ऑन-एयर होगा वहीं कीथ ने घर में जाने से पहले तीन प्यारी बातें कही हैं। आपको ये बता दें कि नई वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी प्रिया मलिक भी कीथ की दीवानी हैं और वो शो में जाने से पहले ये कह चुकी हैं कि वो कीथ से काफी घुलना-मिलना चाहेंगी अगर वो शो में वापस आते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शो कीथ के आने का बाद कैसा मोड़ लेता है।

बहरहाल अभी जानिए कीथ द्वारा कहीं गईं वो तीन बातें-

1.    सबसे पहले उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनके शो पर न होने के बावजूद उनको प्यार किया है और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे कठिन पलों में से एक थे। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो लगातार इस कठिन पल में मेरे साथ रहे। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है।”

2.    रोशैल के बारे में कीथ ने कहा, “रोशैल को मेरी गैर मौजूदगी में घर के अंदर इतनी खूबसूरती के साथ आगे बढ़ते देखना मुझे काफी प्रोत्साहित करता है।

अगली स्लाइड में जानिए आखिर में कीथ ने क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन