1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: नेहा धूपिया ने घर में जाने पर क्या कहा

Bigg Boss 9: नेहा धूपिया ने घर में जाने पर क्या कहा

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2015 11:57 am IST,  Updated : Nov 18, 2015 12:01 pm IST

मुंबई: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। ऐसे में रिमी सेन जैसे प्रतिभागी शो से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ प्रतिभागी

Bigg Boss 9: नेहा धूपिया ने घर...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: नेहा धूपिया ने घर में जाने पर क्या कहा

मुंबई: सलमान खान का शो बिग बॉस 9 लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। ऐसे में रिमी सेन जैसे प्रतिभागी शो से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ प्रतिभागी शो में रहने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो 'रोडीज' और 'सुपर मॉडल 3' के नए सत्र की शूटिंग में व्यस्त नेहा अभी  धूपिया से पूछा गया कि क्या वो इस चक्रव्यूह में जाना चाहेंगी तो जानिए क्या थी उनकी राय-

उन्होंने कहा, "मैं 'बिग बॉस' बहुत देखती हूं। मैं सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। उन्हीं की वजह से मैं यह शो देखती हूं, लेकिन मैं बिग बॉस के घर में कभी नहीं जाऊंगी।"

ये भी पढ़ें- "सलमान खान करेंगे मंदाना करीमी को विजेता घोषित"

अभिनेत्री ने कहा, "लोगों को लगता है कि हम हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, तो कैमरों के इर्द-गिर्द रहना हमारे लिए आसान है, लेकिन हर समय आसपास कैमरे रहने से मुझे असहज महसूस होता है।"

इसके मेजबान सलमान के बारे में नेहा ने कहा, "मुझे लगता है कि सलमान एक मेजबान के तौर पर कमाल के हैं। जिस तरह से वह प्रतिभागियों से बात करते हैं, वह उस स्थिति में बहुत अच्छे से समझाते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने शो को देखने लायक बनाया है और शो में उनकी उपस्थिति ही इसकी लोकप्रियता को बढ़ा देती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन