
3. 'ओम शांति ओम' और 'सांवरिया':- शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' और सलमान खान की फिल्म 'सांवरिया' बड़े पर्दे पर 9 नवंबर 2007 को एक साथ रिलीज की गई थी। जहां एक तरफ शाहरुख खान की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था वहीं दूसरी तरफ सलमान की फिल्म सांवरिया से अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'ओम शांति ओम' की कहानी ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' से काफी मिलती-जुलती होने के बावजूद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था और 'सांवरिया' की कहानी काफी अलग पेश की गई जिसे लोगों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया, लेकिन फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।