
1. 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार':- शाहरुख खान और अजय देवगन की यह फिल्में एक ही दिन 13 नवंबर 2012 को साथ रिलीज की गई थीं। खबरों के अनुसार उस समय अजय ने सीसीआई में यशराज फिल्म के खिलाफ एक याचिका भी दर्ज करवाई थी, लेकिन वह खारिज कर दी गई। अजय ने कहा था कि यशराज फिल्म बॉलीवुड में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाकर अपनी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करवा रहे हैं। खैर अगर इनकी फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो अजय ने जहां एक तरफ अपनी फिल्म में लोगों को खूब हंसाया वहीं दूसरी तरफ शाहरुख ने 'जब तक है जान' में बेइंतेहा मोहब्बत दिखाकर लोगों की आंखों को नम कर दिया था।