
इन्हें लगता है देश में सब कुछ ठीक है-
अनुपम खेर-
अनुपम खेर का मानना है कि देश में सब कुछ ठीक है और किसी भी तरह का गलत माहौल नहीं हैं। उन्होंने अवार्ड वापसी पर भी तंज कसते हुए कहा था यह देश का माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अवार्ड वापसी पर बोलना होगा क्योंकि कभी कभी अगर कोई झूठ लगातार बोला जाए तो वो सच सा लगने लगता है। अनुपम खेर ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 7 नवंबर को राष्ट्रपति भवन तक मार्च भी निकाला था। अनुपम ने जहां एक ओर शाहरुख के बयान को आड़े हाथों लिया था वहीं उन्होंने आमिर को भी उनकी प्रतिक्रिया के लिए खरी खोटी सुनाई है।
कमल हासन-
असहिष्णुता के बहाने अवार्ड वापसी के मुद्दे पर साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन ने भी अपनी बेबाक राय सामने रखी थी। उन्होंने कहा था कि वो कभी भी अपना सम्मान वापस नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अवॉर्ड पाने वाला वाकई में प्रतिभावान होता है और उसे ऐसा (अवार्ड वापसी) नहीं करना चाहिए।