
2. सलमान खान: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लव लाइफ काफी निराशाजनक रही है। पहले बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय उनका दिल तोड़ कर चली गईं फिर बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने बची हुई कसर को पूरा कर दिया और सलमान एक बार फिर से अकेले रह गए। लेकिन पिछले काफी समय से सल्लू का नाम रोमानियां की टीवी एंकर लूलिया के साथ जुड़ने लगा है। लूलिया को कई बार सलमान की फैमिली के साथ भी देखा गया है। पिछले दिनों वह सलमान के परिवार के साथ उनके फॉर्महाउस पर छुट्टियां भी मना रही थीं। बीते दिनों ऐसी खबरें भी आ रही थी कि सलमान और लूलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।