नई दिल्ली: शाम बुधवार को 69वें कान्स फिल्मोत्सव (फेस्टिवल डी कान्स) का आगाज दक्षिणी फ्रांसीसी सी रिजॉर्ट कान्स में शुरु हो गया। उद्घाटन समारोह का आयोजन पैलेस ऑफ द फेस्टिवल में हुआ, जिसके मेजबान फ्रांस के हास्य अभिनेता लौरेंट लाफिते रहे। इस समारोह के लिए हॉलीवुड और बॉलीवड के सितारे बिल्कुल काफी पहसे से तैयारियों में व्यस्त रहते हैं। अब खबर आई है कि अभिनेत्री सोनम कपूर 69वें कान्स फिल्मोत्सव के प्रतिष्ठित 'एमफार' उत्सव में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हैं। सोनम कान्स में 'लोरियल पेरिस' के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रतिनिधित्व करेंगी। लोरियल फ्रांस का प्रतिष्ठित ब्रांड है।
इसे भी पढ़े:- हॉलीवुड में एंट्री के लिए अच्छी पटकथा का इंतजार: सोनम
कान्स फिल्मोत्सव बुधवार से शुरू हो गया है और यह 21 मई तक चलेगा। सोनम 15 और 16 मई को कान्स के रेड कार्पेट पर कैटवॉक करेंगी। इस साल कान्स में जलवा बिखेरने का सोनम का छठा चांस है।
एमफार उत्सव की शुरुआत एड्स से निपटने के लिए धन जुटाने की खातिर की गई है। कान्स में एमफार उत्सव 19 मई को होने जा रहा है।
सोनम ने एक बयान में कहा, "मैं एमफार का हिस्सा बनकर खुश हूं। इस संस्थान ने एड्स के रोकथाम के लिए अच्छा काम किया है और हमेशा से एड्स के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए और जीवन बचाने वाले शोध जैसे कार्यक्रमों के लिए धन जुटाता रहा है।"
यह समारोह वुडी एलेन कि नई फिल्म "कैफे सोसाइटी" के प्रीमीयर के साथ शुरु किया गया। वूडी की दो फिल्में-'हॉलीवुड एंडिंग' (2002) और 'मिडनाइट इन पेरिस' (2011) पहले भी फिल्मोत्सव का उद्घाटन कर चुकी हैं। इस तरह उनकी फिल्में इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव का तीन बार उद्घाटन कर चुकी हैं।