1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oscar Awards 2016 मेें भारत का प्रतिनिधित्व करेगी फिल्म 'कोर्ट'

Oscar Awards 2016 मेें भारत का प्रतिनिधित्व करेगी फिल्म 'कोर्ट'

 Published : Sep 23, 2015 05:44 pm IST,  Updated : Sep 24, 2015 11:10 am IST

नई दिल्ली: मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ को अगले वर्ष के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। अगले वर्ष होने वाले 88 ऑस्कर अवार्ड में शामिल होने वाली इस

Oscar 2016 मेें भारत की...- India TV Hindi
Oscar 2016 मेें भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म 'कोर्ट'

नई दिल्ली: मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ को अगले वर्ष के ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। अगले वर्ष होने वाले 88 ऑस्कर अवार्ड में शामिल होने वाली इस फिल्म का निर्देशन चैतन्य तामहानहे ने किया है।

वरिष्ठ फिल्मकार अमोल पालेकर इस बार ज्यूरी के सदस्य है जिन्हें फिल्मों के चयन का जिम्मा दिया गया है। अभिनेता रणवीर शौरी ने इसकी जानकारी मिलने पर ट्विटर के जरिए कोर्ट की टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “कोर्ट की टीम को मुबारकबाद, भारत की तरफ से ऑस्कर में जगह बनाने के लिए।”

ये भी पढ़ें- अलग होने के बाद जानिए कोंकणा ने रणवीर के बारे में क्या कहा

2014 में ‘कोर्ट’ को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था। ऑस्कर की रेस में बॉलीवुड की भी कई फिल्में शामिल थी। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान, जिसने बॉक्स आफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया, के लिए भी अटकले लगाई जा रही थी कि वो ऑस्कर में जा सकती है।

साउथ सिनेमा की बाहुबली भी संभावित सूची में शामिल थी। वहीं अनुष्का शर्मा की एन एच 10 औप दीपिका पादुकोण की पीकू के लिए भी दांव लगाया जा रहा था।

इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ ने सबको चौका दिया है। आपकी राय में आस्कर के लिए ‘कोर्ट’ का फैसला सही है। हमें दे अपनी राय-

 
नीचे देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन