1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद: दीपक

मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद: दीपक

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 01:20 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 01:22 pm IST

मुंबई: अभिनेता दीपक डोबरियाल तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स फिल्म में उनके काम की हो रही तारीफ से बेहद खुश हैं। अब उनकी चाहत कोंकणा सेन शर्मा जैसे मेहनती लोगों के साथ काम करने की है।

मेहनती लोगों के साथ...- India TV Hindi
मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद: दीपक

मुंबई: अभिनेता दीपक डोबरियाल तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स फिल्म में उनके काम की हो रही तारीफ से बेहद खुश हैं। अब उनकी चाहत कोंकणा सेन शर्मा जैसे मेहनती लोगों के साथ काम करने की है।

दीपक ने कहा कि से कहा मैं कोंकणा को दिल्ली से जानता हूं। वह प्रभावशाली हैं ओमकारा'और पेज 3 में उनके काम को मैंने देखा। आप जब कोंकणा जैसी हस्ती के साथ काम करते हैं, आप बहुत खास महसूस करते हैं। उनके काम में भागीदारी से वह काम बेहतर हो जाता है।

39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मुझे मेहनती लोगों के साथ काम करना पसंद है और मैं अपनी भूमिका अच्छे से करना चाहता हूं। फिल्म की विषय-वस्तु अच्छी होनी चाहिए। मैं कोंकणा के साथ काम करना पसंद करूंगा।

दीपक फिलहाल 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ अभिनय कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन