नई दिल्लीः बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को लगातार सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले कुछ महीनों से धर्मेंद्र खराब स्वास्थ के चलते कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूरी बनाए हुए है।
पांच साल पहले भी इनको इसी तरह की बीमारी के चलते चंदीगड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी।
जानकारी के मुताबिक 'शोले' के अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने कई सुपहिट फिल्में दी है और वो आखिर बार फिल्म 'यमला, पगला दीवाना 2' में दिखे थे।