1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी ने बताया, इस तरह से पहुंच गईं बॉलीवुड

डायना पेंटी ने बताया, इस तरह से पहुंच गईं बॉलीवुड

 Published : Sep 14, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 12:44 pm IST

डायना पेंटी में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ से की थी। हाल ही में उन्हें फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में देखा गया है। फिल्म में उनके अभिनय को लेकर काफी सराहना की गई है।

diana- India TV Hindi
diana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ से की थी। हाल ही में उन्हें फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में देखा गया है। फिल्म में उनके अभिनय को लेकर काफी सराहना की गई है। फिल्मों में कदम रखने को लेकर डायना का कहना है कि फिल्मों में आना महज एक संयोग मानती हैं। मॉडलिंग से शुरुआत कर बॉलीवुड में आने वाली डायना ने बताया, "मैं बॉलीवुड में इस सोच के साथ नहीं आई कि मेरा यहां कोई सहारा नहीं है या मैं फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैं बस संयोगवश फिल्मों में चली आई। यह मेरी योजना या एजेंडा का हिस्सा कभी नहीं था।"

इसे भी पढ़े:- डायना पेंटी को नहीं है इस बात का कोई मलाल

डायना का कहना है कि मॉडलिंग में भी वह संयोगवश आ गईं। उनके अनुसार, मॉडलिंग भी उनकी योजना का हिस्सा नहीं था। उन्होंने सोचा कि इसे करके देखा जाए कि यह उन्हें कहां ले जाता है। यह सब बस होता चला गया। उन्होंने 'कॉकटेल' के लिए ऑडिशन दिया और वह 24 घंटे बाद चुन ली गई।

डायना के मुताबिक 'कॉकटेल' के निर्देशक होमी अदजानिया ने उनसे कहा कि उनमें मीरा की भूमिका को निभाने की क्षमता है, इसलिए उन्हें चुना गया। डायना फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' की सफलता का लुत्फ ले रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन