1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप की सेहत में पहले से काफी सुधार, शुभचिंतकों का किया धन्यवाद

दिलीप की सेहत में पहले से काफी सुधार, शुभचिंतकों का किया धन्यवाद

 Published : Apr 19, 2016 08:34 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 08:34 pm IST

दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण हॉस्पिटल में भर्ती थे। इस दौरान उनके शुभचिंतकों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

dilip- India TV Hindi
dilip

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण हॉस्पिटल में भर्ती थे। यह समय उनके लिए काफी मुश्किल था इस दौरान उनके शुभचिंतकों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। दिलीप कुमार को पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत पैदा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें कम से कम तीन दिन और अस्पताल में ही रहना होगा।

इसे भी पढ़े:- अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

93 वर्षीय दिलीप कुमार को 16 अप्रैल को उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने बताया, "आज उनकी हालत ज्यादा बेहतर है। तेजी से सुधार हो रहा है। हमने कुछ जांच की थीं और नतीजे संतोषजनक रहे हैं। हम परिवार की अनुमति से कुछ और परीक्षण करेंगे।" उन्होंने कहा, "वह कम से कम तीन दिन और अस्पताल में रहेंगे।" दिलीप कुमार की देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को कहा था कि अगले दो दिन महत्वपूर्ण होंगे।

dilip
dilip

इस बीच दिलीप कुमार ने अपने प्रशंसकों की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाली गई पोस्ट के मुताबिक, "खुदा के शुक्र से अच्छा और बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सभी की दुआओं, मोहब्बत और लगाव के लिए शुक्रिया।" ट्वीट के साथ दिलीप कुमार की मुस्कराते हुए एक तस्वीर भी शेयर की गई है। इससे पहले उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा था कि, "उन्हें तेज बुखार, छाती में संक्रमण और सांस लेने संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन