1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एवलिन ने कहा, अपनी तस्वीरों के साथ न करें ऐसा

एवलिन ने कहा, अपनी तस्वीरों के साथ न करें ऐसा

 Published : Jul 10, 2016 09:44 pm IST,  Updated : Jul 10, 2016 09:44 pm IST

एवलिन शर्मा ने हाल ही में खुबसूरती से जुड़ी कुछ बाते मीडिया के साथ शेयर की है। उनका कहना है कि हर किसी को अपनी सुंदरता को खोजना चाहिए।

evelyn- India TV Hindi
evelyn

मुंबई: भारतीय मूल की जर्मन अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने हाल ही में खुबसूरती से जुड़ी कुछ बाते मीडिया के साथ शेयर की है। उनका कहना है कि हर किसी को अपनी सुंदरता को खोजना चाहिए। वह सोशल मीडिया पर लोगों को बिना फोटोशॉप की हुई तस्वीरें साझा करने को कहती हैं। एवलिन भी कई अन्य हस्तियों की तरह सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़े:-

एवलिन ने सेल्फी लेने के सवाल पर बताया, "आपको स्वयं को प्यार करना चाहिए और सेल्फी साझा करना स्वयं से प्यार करना दर्शाता है। लेकिन उन्हें फोटोशॉप मत कीजिए। अपनी स्वयं की सुंदरता को खोजें।" एवलिन हाल ही में मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के मुंबई ऑडिशन की जज थीं।

एवलिन जल्द ही अभिनेता अमित साध के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि यह एक रिलेशनशिप ड्रामा है। अपनी इस फिल्म के लिए वह काफी उत्साहित हैं। एवलिन पिछले करीब एक साल से इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अमित साध को हम फिल्म 'काय पो छे' में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। इसके अलावा वह हाल ही में सलमान खान के की फिल्म सुल्तान में उनके साथ अह्म किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इन दोनों की यह फिल्म जल्द रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन