नई दिल्ली: सुपर स्टार रजनीकांत की कोई भी फिल्म हो। उनके फैंस इतने उत्साहित होते हैं कि कई महिने पहले से इसकी तैयारी शुरु कर देते हैं। चाहे फिर वो ऑफिस से छुट्टी की बात हो या फिर टिकट की हो। ऐसा ही नजारा इस समय अभिनेचा रजनीकांत की फिल्म ''कबाली'' का है। जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।
वही मुंबई की बात करें तो वहां पर रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए लोग सप्ताह पहले टिकट के लिए लाइन लगाए है। कई फैंस तो ऐसे भी है। जिन्होंने रिलीज होने के बाद दिनभर शो की टिकट बुक करा ली हैं। रजनीकांत की फिल्म कबाली मुंबई के थियेटर में सुबह 6 बजे से दिखाई जाएगी फिल्म
30 फीट ऊंचे लगाए कटआउट
मुंबई के किंग सर्कल के अरोरा थिएटर के बाहर कबाली लुक का कटआउट। कल जुलूस निकालने की तैयारी भी फैंस
सुबह छह बजे से ही रजनी की फिल्म दिखाई जाएगी। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन, आई चेकअप कैंप भी थिएटर के बाहर लगाने की तैयारी की जा रही हैं।
देखें वीडियो-