1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के लिए फिर आई बुरी खबर, दर्ज हुई FIR

कपिल शर्मा के लिए फिर आई बुरी खबर, दर्ज हुई FIR

 Published : Dec 14, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 05:41 pm IST

कपिल शर्मा की मुसिबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों कपिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे दिनों के बारे में ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए थ। इसके बाद से ही वह आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब फिर कपिल...

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसिबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों कपिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे दिनों के बारे में ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए थ। इसके बाद से ही वह आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब फिर कपिल के लिए एक और बुरी खबर आई है। दरअसल हाल ही में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने पर्यावरण का उल्लंघन करने के लिए कपिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला मेंग्रोव पेड़ो को नुकसान पहुंचाने के कारण दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े:-

कपिल पर इससे पहले अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया था। पिछले दिनों पहले कपिल के खिलाफ वर्सोवा में अपने बंगले के पीछे मैंग्रोव के पेड़ो पर कचरा फेंकने और इसके पास अवैध निर्माण करने का मामला दर्ज किया गया था।

कुछ वक्त पहले कपिल ने कथित तौर पर घूस मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। कपिल ने ट्वीट कर कहा था कि मुंबई में उनके दफ्तर बनाने के सिलसिले में कागजी कार्रवाई के लिए बीएमसी के अधिकारियों ने 5 लाख रुपये घूस की मांग की है।

वहीं बीएमसी अफसरों पर कपिल शर्मा के आरोप पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था। फड़नवीस ने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने इस मामले में बीएमसी को दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कपिल शर्मा से इस बारे में तमाम जानकारियां मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन