नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल नें आज अभिनेत्री नर्गिस दत्त उर्फ बालिवुड की 'मदर इंडिया' के 86वें जन्म दिन पर श्रृद्धांजली दी। बालिवुड के ब्लॉक्बस्टर फिल्में - 'मदर इंडिया' और 'आवारा' में अपने अभिनय का जौहर बिखेरने वाली नर्गिस सूपरस्टार अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त की पत्नी थीं। मशहूर एक्टर संजय दत्त, एमपी प्रिया दत्त और नम्रता दत्त उनकी ही संतानें हैं।
नर्गिस पहली अभिनेत्री थीं जिन्हें हिंदी सिनेमा में पहली बार भारत सरकार द्वारा पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया था। साथ ही वे 1980 में राज्य सभा की सदस्य भी थीं। लेकिन 51 वर्ष की उम्र में ही कैंसर के चलते उन्की मृत्यु हो गई।
उनकी फिल्म 'मदर इंडिया' 1958 में अकादमी अवॉर्ड्स के लिए चुनी गई पहली इंडियन फिल्म थी।
आपके बता दें अगर किसी बॉलीवुड फिल्म को 'बेस्ट फीचर फिल्म' का नेशनल अवॉर्ड दिया जाता है, तो वो 'नर्गिस दत्त अवॉर्ड' के नाम से ही दिया जाता है।