1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: गोविंदा ने भांजी संग लगाए जमकर ठुमके

VIDEO: गोविंदा ने भांजी संग लगाए जमकर ठुमके

 Published : Jul 21, 2016 07:52 am IST,  Updated : Jul 21, 2016 07:53 am IST

गोविंदा के डांस का अलग ही स्टाइल है, जिससे हर कोई वाकिफ है। 90 के दशक में आई उनकी फिल्मों के हिट गानों पर उन्होंने अपनी तमाम सह-अभिनेत्रियों को खूब नचाया है। लेकिन हाल ही में गोविंदा भांजी रागिनी के साथ थिरकते हुए नजर आए।

govinda- India TV Hindi
govinda

नई दिल्ली: बॉलीवुड बेहतरीन अभिनेता गोविंदा के डांस का अलग ही स्टाइल है, जिससे हर कोई वाकिफ है। 90 के दशक में आई उनकी फिल्मों के हिट गानों पर उन्होंने अपनी तमाम सह-अभिनेत्रियों को खूब नचाया है। उस समय में लाखों लोग उनके डांस के दीवाने हुआ करते थे और आज भी गोविंदा के गानों और उनके डांसिंग स्टाइल को कॉपी करने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन खुद गोविंदा को अब कम ही थिरकते हुए देखा जाता है। लेकिन गोविंदा हाल ही में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आए हैं।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में गोविंदा ने 90 के दशक में आई अपनी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के हिट गाने 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' पर अपनी भांजी और टेलीविजन अदाकारा रागिनी खन्ना के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं। वह जिस जोश में रागिनी के साथ थिरक रहे हैं उसे देखकर आप रहकर जाएंगे कि आज भी गोविंदा अपने डांस में कोई कमी नहीं छोड़ते। इसे आप एक बार देखे बिना रह ही नहीं पाएंगे।

दरअसल गोविंदा की बेटी टीना अहूजा के जन्मदिन के मौके पर रागिनी और गोविंदा की मुलाकात हुई। इस दौरान मामा-भाजी ने मिलकर खूब ठुमके लगाए। रागिनी ने इस डांस के दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रागिनी ने इसके साथ गोविंदा को 'किंग ऑफ स्वैग' कहा है। इस वीडियो को काफी लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस बात यह तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि लोग आज भी गोविंदा के डांस के दीवाने है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन