1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी को अस्पताल से मिली छुट्टी

हेमा मालिनी को अस्पताल से मिली छुट्टी

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 03:13 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 03:28 pm IST

जयपुर: फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार किया जा रहा था। राजस्थान

हेमा मालिनी को...- India TV Hindi
हेमा मालिनी को अस्पताल से मिली छुट्टी

जयपुर: फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार किया जा रहा था। राजस्थान के दौसा में गुरुवार रात हुए इस हादसे में दो साल की एक बच्ची की जान चली गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।

हादसे के बाद फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल में भर्ती हेमा को छुट्टी मिलने की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी। अस्पताल से जुड़े प्रतीम तांबोली ने कहा, "उन्हें सुबह 9.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।"

हेमा की नाक और माथे पर चोट लगी थी। शुक्रवार को उनकी सर्जरी की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन